Big Boss 15 Me Dikhayi Degi Balika Vadhu Ki Actress Neha Marda –
‘बिग बॉस 15′(Big Boss 15) की तैयारियां मेकर्स ने शुरू कर दी है। ‘बिग बॉस 14’ के फिनाले में ये बता दिया गया था की बिग बॉस के अगले सीजन में ‘भारती सिंह’ और उनके पति हर्ष कन्टेस्टेंट बनकर बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगे। वहीं अब खबरे आ रही है की बालिका वधू’ (Balika Vadhu) में गहना के रोल से स्टारडम बटोरने वालीं ऐक्ट्रेस नेहा मार्दा (Neha Marda) को ‘बिग बॉस 15’ के लिए अप्रोच किया गया है।

अभी हाल ही में खबर आयी थी की ‘बिग बॉस 15’ (Big Boss 15) के लिए एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया से बात की गयी है। अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस नेहा मर्दा ( Neha Marda) का भी नाम जुड़ गया है। वैसे आपको बता दे इस वक़्त दिव्यांका त्रिपाठी ‘खतरों के खिलाड़ी 11′ की शूटिंग के लिए कैप टाउन में है।

बालिका वधू’ (Balika Vadhu) में नजर आईं नेहा मार्दा को ‘बिग बॉस 15’ के लिए अप्रोच किया गया है, जिसकी जानकारी खुद ऐक्ट्रेस ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू में दी। रिपोर्ट के मुताबिक एक इंटरव्यू के बातचीत में नेहा मार्दा( Neha Marda) ने बताया कि उन्हें ‘बिग बॉस 15′(Big Boss 15) ऑफर हुआ है। उन्होंने बताया कि बीते 4 सालों से उन्हें लगातार बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया जा रहा है और इस बार भी उन्हें ‘बिग बॉस 15’ का ऑफर मिला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Marda (@nehamarda)

नेहा मार्दा( Neha Marda) , दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के अलावा अनीता हसनंदानी, अंकिता लोखंडे और कई सेलेब्स को अप्रोच किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि ‘बिग बॉस 15′(Big Boss 15 ) इस साल अक्टूबर से शुरू होगा, जिसमें 10 सिलेब्रिटी कपल्स और 5 ऐसे कॉमनर्स होंगे जो एंटरटेनिंग हों और लोगों को प्रभावित कर सकें।