एक्टर विवेक ओबेरॉय के मुंबई स्तिथ घर पर बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB)ने छापा मारा है। विवेक की पत्नी प्रियंका के भाई आदित्य बंगलुरु ड्रग्स केस में आरोपी ही। पुलिस ने आदित्य की तलाश में विवेक ओबेरॉय के घर छपा मारा है। आदित्य के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद से वह फरार हैं। सीसीबी ने कोर्ट वॉरंट लेकर विवेक के घर की तलाशी ली।
CCB ने जारी किया बयान
सीसीबी ने अपने बयान में कहा की ,कॉटन पेट केस में आदित्य अलावा फरार है। विवेक ओबेरॉय उनके रिश्तेदार हैं, हमें सूचना मिली थी कि अल्वा वहां हैं। इसलिए हम चेक करना चाहते थे। इसके लिए कोर्ट से वॉरंट लिया गया था और सीसीबी की टीम मुंबई में उनके घर गई थी।आदित्य के घर सीसीबी पहले ही रेड कर चुकी है। सेंडलवुड ड्रग्स केस में कई बड़े नाम आ चुके है।
आरोपी ने लिया था आदित्य का नाम
हिरासत में लिया गया आरोपी ने आदित्य अलावा का नाम लिया था। इस हाई फाई ड्रग केस में कई बड़े नाम सामने ए थे। पुलिस ने पेडलर्स को भी हिरासत में लिया था। उस वक्त हेब्बल के नजदीक स्थित आदित्य अल्वा के घर ‘हाउस ऑफ लाइव्स’ की तलाशी ली गई थी.
पूर्व मंत्री जीवराज के बेटे है आदित्य
आदित्य अल्वा पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे हैं। बताया जाता है कि वह बड़ी पार्टीज की जान रहे हैं। उनकी बहन प्रियंका अल्वा की शादी बॉलिवुड ऐक्टर विवेक ओबरॉय से हुई है।