Khatron Ke Khiladi 11 Ke set Par Hua Bada Hadasa Varun Sood Hue Ghayal – ‘खतरों के खिलाड़ी 11′(Khatron Ke Khiladi 11) का फैंस को काफी वक़्त से इंतज़ार है और इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। सारे सेलिब्रिटी इस वक़्त साऊथ अफ्रीका में है और आये दिन वे लोग सेट से अपनी कई सारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। लेकिन अब सेट से एक बुरी खबर सामने आ रही है दरसल शो के कंटेस्टेंट्स वरुण सूद (Varun Sood) एक स्टंट के दौरान घायल हो गए है।
वरुण सूद (Varun Sood) को हादसे के तुरंत बाद हॉस्पिटल ले जाया गया। जंहा उन्हें 3 से 4 दिन के लिए भर्ती रहना होगा। वैसे तो इस शो के खतरनाक स्टंट्स की शूटिंग एक्सपर्ट्स की निगरानी में ही किए जाते हैं, फिर भी यह हादसा हो गया जिसके कारण सेट पर सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गयी है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण सूद(Varun Sood) शूटिंग के दौरान एक खतरनाक स्टंट कर रहे थे। सेट पर उस वक्त स्टंट के एक्सपर्ट्स भी मौजूद थे, लेकिन वरुण नीचे गिर गए और उन्हें चोट आ गई। बताया जाता है कि वरुण के हाथों में चोट आई है। चोट लगते ही वरुण के हाथों में सूजन आ गई और भयानक दर्द भी हुआ। ऐसे में कहा जा था कि उनको फ्रेक्चर हुआ है। लेकिन अस्पताल में एडमिट होने के कुछ घंटों बाद ही वह अच्छा महसूस करने लगे।
View this post on Instagram
‘खतरों के खिलाड़ी 11′( Khatron Ke Khiladi 11)में वरुण सूद( Varun Sood) के अलावा अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला, सना मकबूल, अनुष्का सेन, विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी भी हिस्सा ले रहे हैं और रोहित शेट्टी इस शो को होस्ट कर रहे है।
आपको बता दे वरुण सूद (Varun Sood) इससे पहले टीवी पर ‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ जैसे रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं। वरुण आये दिन खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11) से अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है और उनके तस्वीरों को फैंस काफी पसंद भी करते है।