सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद शहनाज गिल ने उन्हें ट्रिब्यूट देते हुए एक गाना रिलीज किया है। इस गाने का नाम है, तू यहीं है। दोनों की केमेस्ट्री पर बना ये एक इमोशनल सॉन्ग है। इससे पहले शहनाज से सिद्धार्थ के जाने के बाद सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं की थी। कल उन्होंने इस गाने से जुड़ा एक पोस्टर भी रिलीज किया था। इस गाने को यू-ट्यूब पर 2 घंटे के अंदर ही 10 लाख बार देखा जा चुका है।

SidNaaz शहनाज ने गाया गाना

सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट किए इस गाने को खुद शहनाज ने गाया है। जबकि इसके लिरिक्स, म्यूजिक और कंपोज राज रंजोध ने किया है। शहनाज गिल ने इस गाने को अपने यू-ट्यूब अकाउंट से शेयर किया है।

Ye Bhi Padhe नहीं मिली जमानत की प्रति तो आज जेल में ही रहेंगे आर्यन खान

बिग बॉस की याद पर बना गीत – SidNaaz

इस वीडियो में बिग बॉस के दौरान बिताए दोनों के पलों को दिखाया गया है। जहां दोनों एक दूसरे के काफी करीब नजर आते हैं। रिलीज होते ही इस गाने को फैन्स का जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। 6.50 लाख से ज्यादा लोगों ने इस गाने को अभी तक पसंद किया है जबकि 70 हजार से ज्यादा कमेंट सिर्फ दो घंटे के अंदर आ चुके हैं।

बिगबॉस 13 में आए थे नजर

जुलाई के महीने में हार्ट अटैक से सिद्धार्थ का निधन हो गया था। वो बिग बॉस सीजन 13 के विजेता थे। इस सीजन में शहनाज गिल भी उनके साथ थी। दोनों की गजब केमेस्ट्री इस सीजन के दौरान दिखाई दी थी। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों का एक गाना रिलीज हुआ था, जो फैन्स को काफी पसंद आया था।

Previous articleBrec Bassinger Wiki, Age, Net Worth, Boyfriend, Family, Biography & More
Next articleSadie Sink Wiki, Age, Net Worth, Boyfriend, Family, Biography & More