Shilpa Shetty Ne Bete Vihan Ke Birthday Par Diya Yah Special Gift Video Hua Viral – बॉलीवुड की खूबसूरत और फिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। शिल्पा अक्सर अपनी फॅमिली वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती है। इस बार भी शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है जो बेहद ही प्यारा है। दरसल शिल्पा और राज के बेटे वियान  का आज बर्थडे है। इस मौके पर दोनों ने ही अपने बेटे को सरप्राइज गिफ्ट दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आप भी देखिये ये वीडियो…..

शिल्पा शेट्टी(Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा ने बेटे वियान को गिफ्ट में एक प्यारा सा पपी दिया है। जिसे देखते ही वियान खुश होकर झूमने लगते हैं। और पपी को प्यार से गले लगा लेते हैं। बता दें कि शिल्पा ने बेटे वियान के बर्थडे पर कई वीडियोज शेयर किया है। श‍िल्‍पा ने एक थ्रोबैक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वियान डांस कर रहे हैं और उनके आसपास मौजूद सभी लोग ‘हैप्पी बर्थडे’ गाना गा रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty) आगे लिखती हैं, ‘वियान यह वीडियो तब की है जब तुम 4 साल के थे। हम जानते हैं कि बर्थडे आपके लिए कितना मायने रखता है और आप इसके लिए कितना एक्साइटेड रहते हैं, लेकिन 2 साल से लगातार आपका बर्थडे हम इस तरह से मना रहे हैं। आप चीजों को समझते हैं और हमें ऐसे समझदार और प्यार करने वाले बेटे पर बहुत गर्व है। आप बड़े हो रहे हैं।’