Sanah Kapoor and Mayank Pahwa wedding: पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी सनाह कपूर दुल्हन बनने जा रही हैं। सनाह कपूर, शाहिद कपूर की सौतेली बहन हैं। सनाह की शादी बॉलीवुड के फेमस एक्टर मनोज पाहवा और सीमा पहवा की बेटे से मयंक पाहवा से होने जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार मयंक और सनाह आज यानी 2 मार्च को शादी के बंधन में बंधेगे। दोनों की शादी महाबलेश्वर में होगी। फैमिली के एक सूत्र ने दोनों की शादी को लेकर वेबसाइट से बात की। उन्होंने बताया कि उनकी शादी महाबलेश्वर में हो रही है और परिवार पहले ही वेडिंग वेन्यू पर पहुंच चुका है। इस शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ खास दोस्तों को बुलाया गया है।

sanah kapoor

mayank and sanah

वहीं बहन सनाह कपूर की शादी में भाई शाहिद कपूर अपने पूरे परिवार के साथ शामिल होंगे। आपको बता दें कि शाहिद कपूर का उनके तीन सौतेले भाई-बहनों, रुहान कपूर, सनाह कपूर और ईशान खट्टर के साथ काफी अच्छी केमेस्ट्री है। सनाह कपूर ने शाहिद स्टारर फिल्म ‘शानदार’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म शाहिर और आलिया भट्ट ने लीड रोल निभाया था।