Salman Khan’s Net Worth – Kitni Hai Salman Khan Ki Kamai – बॉलीवुड के दबंग यानि की सलमान खान (Salman Khan) की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है। सिर्फ बड़े ही नहीं बच्चे भी अपने भाईजान को खूब प्यार करते है। 55 की उम्र में भी सलमान खान का जलवा कायम है। आज भी वह जिस फिल्म में हो उस फिल्म का सफल होना तय माना जाता है, ऐसे में हर कोई सलमान को अपनी फिल्म में लेना चाहता है।

आपको बता दे सलमान खान (Salman Khan) का जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ था। सलमान फिल्म इंडस्ट्री में 1988 से एक्टिव है और आज भी उनका जलवा बरकरार है। सलमान खान(Salman Khan’s Net Worth) बॉलीवुड में नहीं बल्कि दुनिया में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर में शामिल है। फोर्ब्स इंडिया की 100 सेलेब्रिटीज़ लिस्ट को 3 सालों तक सलमान ने टॉप किया है।

salman khan 1

सलमान खान (Salman Khan) की ब्रैंड वैल्यू को देखते हुए उनके फैंस के मन में हमेशा यह सवाल रहता है की आखिकार उनके भाईजान की कुल संपत्ति कितनी होगी और वह कितना कमाते है। मीडिया के अलग – अलग रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान (Salman Khan’s Net Worth) की नेट वर्थ करीब 2000 से 3000 करोड़ के बीच है। 2018 में फोर्व्स की सेलेब्रिटी 100 लिस्ट के अनुसार, सलमान ख़ान सबसे रईस भारतीय सेलेब्रिटी घोषित किये गये थे। इससे पहले 2016 और 2017 में भी सलमान ने इस लिस्ट को टॉप किया था।

सलमान खान (Salman Khan’s Net Worth) का गैलेक्सी अपार्टमेंट में घर है। इसके अलावा पनवेल में एक आलीशान फार्म हाउस है।सलमान कई महंगी कारों और मोटरसाइकिलों के मालिक हैं। वहीं एक यॉट भी सलमान के पास बतायी जाती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान (Salman Khan) एक फिल्म का 50 करोड़ से ज्यादा फीस चार्ज करते है साथ ही वह फिल्म से प्रॉफिट शेयरिंग भी करते है।

salman khan 2

सलमान खान पिछले काफी वक़्त से ‘बिग बॉस’ से भी जुड़े हुए है। सलमान पिछले 10 – 11 सीजन से बिग बॉस को होस्ट कर रहे है। सूत्रों के अनुसार सलमान खान (Salman Khan’s Net Worth) एक एपिसोड का 13 से 15 करोड़ चार्ज करते है। लगभग 200 से 300 करोड़ रुपये सलमान बिग बॉस से कमा लेते है।

Previous articleकटरीना कैफ और विक्की कौशल के रिलेशनशिप पर इस एक्टर ने लगाई मुहर !
Next articleसुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी : 1 साल पहले दुनिया को कहा अलविदा