Saina Movie Review :

फिल्म : साइना

कलाकार : परिणीति चोपड़ा, निशा कौर, मेघना मालिक, मानव कौल।

निर्देशक : अमोल गुप्ते

कहानी : साइना नेहवाल(Parineeti chopra) का जन्म हरियाणा के हिसार में होता है। साइना एक मध्यम वर्गीय परिवार से है। साइना के माता पिता उषा रानी नेहवाल (Meghna Malik) और हरवीर सिंह नेहवाल (Shbhrajyot Bharat) दोनों ही बैटमिंटन खिलाडी रह चुके है। माता पिता का सपना है की बेटी साइना इंडिया के लिए बैटमिंटन खेले। नन्ही साइना को लेकर माता पिता हैदराबाद में बस जाते है और फिर वही से फिर साइना नेहवाल (Parineeti chopra) के साथ माता पिता का भी संघर्ष शुरू हो जाता है।

छोटी साइना (Nisha Kaur) बैटमिंटन को ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लेती है। माता-पिता की महत्वकांक्षा और अपने सपने को पूरा करने की जिद्द में वो बड़ी होती है और फिर बैडमिंटन कोर्ट में शेरनी की तरह दहाड़ती नजर आती हैं परिणीति चोपड़ा। फिल्म में साइना का खेल, उनका संघर्ष, उनकी लव स्टोरी, कोच पुलेला गोपीचंद की ट्रेनिंग और फिर विवाद तक को दिखाया गया है।

रिव्यु : हमेशा से ही खिलाड़ियों पर बनी फिल्म दर्शको को पसंद आती है क्योंकि उसमे उनके संघर्ष और उनकी मेहनत को हमारे सामने पेश किया जाता है। इन फिल्मो को देखकर हम भी प्रेरणा लेते है। फिर चाहे वो फिल्म M.S धोनी हो या फिर दंगल जैसी फिल्मे जो हमेशा हमारा मनोबल बढ़ाती है। कुछ ऐसी ही फिल्म है साइना (Saina) इस फिल्म में साइना नेहवाल (Saina Nehwa) के बचपन से लेकर चैम्पियन बनने तक का सफर दिखया गया है। निर्देशक अमोल गुप्ते ने साइना नेहवाल (Saina Nehwal) के हर पहलू को छुआ है।

कहानी को काफी सीधे तरीके से पेश किया है। यह फिल्म आपको बांधे रखेगी। परिणीति चोपड़ा ( Parineeti chopra) ने साइना के किरदार को बखूबी निभाया है। उन्होंने साइना की बॉडी लैंग्वेज और गेम खेलने के तरीके को भी हुबहू उतार दिय़ा है। यह फिल्म परिणीति चोपड़ा (Parineeti chopra) के करियर की अब तक की शानदार फिल्म है। परिणीति चोपड़ा (Parineeti chopra) ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है फिल्म देखकर आपको पता चल जायेगा।

छोटी साइना के किरदार में निशा कौर (Nisha Kaur) ने बेहतरीन एक्टिंग की है। वहीं साइना के माँ के किरदार में मेघना मालिक (Meghna Malik) का अभिनय आपका दिल छू लेगा। साइना के कोच पुलेला गोपीचंद के रोल में मानव कौल ने कमाल का काम किया है। कुल मिलकर यह कह सकते है की यह एक बेहतरीन फिल्म है।

REVIEW OVERVIEW
Story
Casting
Direction
Previous articleफिल्म ‘Thalaivi’ के बाद अब ‘तेजस’ के लिए तैयार है कंगना
Next articleलंबे ब्रेक के बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही है प्रियंका चोपड़ा
saina-movie-reviewThis story does justice with Saina Nehwal's journey towards becoming a youth icon.