ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर का आज सुबह यानि की 9 फरवरी को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। पिछले साल अप्रैल 2020 में ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कहा और अब उनके भाई नहीं रहे। राजीव कपूर के परिवार और दोस्त इस खबर से शोक में डूब गए है। राजीव कपूर तीनो भाइयों रणधीर कपूर, ऋषि कपूर के बाद सबसे छोटे थे। एक साल के भीतर परिवार में यह दूसरा निधन है, जिससे घर वाले सदमे में हैं।

ऋषि कपूर जी की पत्नी नीतू कपूर ने राजीव की फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। तस्वीर के साथ RIP भी लिखा है। नीतू कपूर की इस पोस्ट पर तमाम सेलिब्रिटी ने शोक व्यक्त किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

राजीव कपूर का जन्म 25 अगस्त 1962 को हुआ था। राजीव ने साल 1985 में फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद राजीव ने 14 फिल्मो में काम किया पर उन्हें सफलता ना मिल सकी। राजीव कपूर अपने बड़े भाई ऋषि कपूर जितने सफल नहीं हो पाए। राजीव कपूर की निजी जिंदगी भी बहुत सफल नहीं रही। साल 2001 में उन्होंने आरती सभरबाल से शादी की थी लेकिन जल्द ही दोनों का तलाक हो गया। तब से वो अकेले रह रहे थे।

Previous articleअनुष्का शर्मा ने पोस्ट की डिलीवरी के बाद मिरर सेल्फी
Next articleअर्जुन कपूर,दिशा पाटनी और जॉन अब्राहम स्टारर ‘एक विलन रिटर्न्स’ होगी अगले साल रिलीज़