No more Ranvijay Singha on MTV show Roadies: एमटीवी शो रोडीज़ के बारे में एक बड़ी खबर सामने आयी है। रणविजय सिंह जो शो से 18 साल से जुड़े है, अब वे यह शो को अलविदा कह रहे है। रणविजय सिंह ने साल 2003 में एक कंटेस्टेंट के तौर पर शो का हिस्सा बने थे और इसके बाद प्रजेंटर और गैंग लीडर बने। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणविजय सिंह की जगह पर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) होंगे।

रणविजय सिंह के द्वारा ‘रोडीज’ छोड़ने के पीछे उनकी और प्रोडक्शन हाउस की अनबन बताई जा रही थी। हालांकि, रणविजय ने इस बात को खारिज कर दिया है। उन्होंने शो से बाहर निकलने को कन्फर्म करते हुए ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को बताया कि दोनों तरफ से शो की टाइमिंग को लेकर बात नहीं बन पाई। उनकी डेट कन्फर्म नहीं होने की वजह से उन्हें शो छोड़ना पड़ा। प्रोडक्शन हाउस के साथ उन्हें कोई समस्या नहीं थी।

ranvijay and sonu sood

रणविजय सिंह ने कहा, ‘मैं 18 साल से चैनल के साथ काम कर रहा हूं और मैंने नेटवर्क के साथ अलग-अलग शो किए हैं।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘रोडीज’ 19 में रणविजय सिंह की जगह सोनू सूद लेंगे और आने वाले सीजन में कॉन्सेप्ट में भी बदलवा होगा। बताया जा रहा है सोनू सूद एकमात्र होस्ट होंगे। इससे पता चलता है कि नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला और अन्य भी इस शो में नहीं दिखाई देंगे

रणविजय सिंह ने रोडीज जीतने के बाद शो होस्ट करने का फैसला किया था। बता दें कि शो अगले सीजन की शूटिंग साउथ अफ्रीका में होगी। वहीं, एमटीवी रोडीज को होस्ट करने को लेकर सोनू सूद की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।