Site icon Wiki Bio

लंबे ब्रेक के बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही है प्रियंका चोपड़ा

priyanka chopra 1

Priyanka Chopra : प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी एक जाना माना नाम है। निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अमेरिका में बस गयी है। बॉलीवुड में भी उनके फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतज़ार कर रहे है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अब ये बता दिया है की वह कब अगली फिल्म करने जा रही है। प्रियंका पिछली बार फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नज़र आयी थी।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर पर दी है। प्रियंका ने ट्वीट करके अपने फैन्स को इस सेशन में इन्वाइट किया। प्रियंका ने लिखा है,’सेट पर हूँ। जल्दी से कौन सवाल पूछने आ रहा है।’ इसके बाद फैंस ने प्रियंका से ढेरों सवाल पूछे। इसी सेशन में एक फैन ने पूछा कि प्रियंका की अगली बॉलिवुड मूवी कब आएगी तो इसके जवाब में प्रियंका ने लिखा, ‘अगले साल’।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के वर्क फ्रंट की बात करे तो वो जल्द ही हॉलीवुड की मूवी ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में नज़र आएँगी, इसके अलावा प्रियंका कियानू रीव्स के साथ ‘मैट्रिक्स 4’ में भी नजर आएंगी। अभी कुछ ही महीनों पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘द वाइट टाइगर’ में नज़र आयी थी। आपको बता दे प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है वह हमेशा अपनी तस्वीर शेयर करके अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती है।

 

Exit mobile version