Priyanka Chopra and Nick Jonas welcomed their first child: प्रियंका और निक ने हालही में अपने फंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी बाटी है। बीते रात प्रियंका और निक ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट शेयर करते हुऐ बताया कि, सरोगेसी से उन्होंने अपने पहले बचे का स्वागत किया है। प्रियंका ने लिखा, “हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं. हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए, हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. धन्यवाद’
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों राजस्थान में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई थी। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति निक जोनस का सरनेम हटा लिया था। इसके बाद दोनों के अलग होने की खबरें छाई रही थीं।