हाल ही में एक्टर पर्ल वी के पिता का निधन हो गया। जिससे एक्टर को सदमा लगा है और वो तुरंत अपनी शूटिंग छोड़कर अपने होमटाउन आगरा चले गए। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्ल वी पुरी के पिता एकदम फिट और हेल्दी थे। लेकिन कुछ दिन पहले उन्हें निमोनिया हुआ और फिर हार्ट अटैक, जिसमें उनकी जान चली गई।

अपने माता पिता की एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी

पर्ल वी “ब्रम्हराक्षश 2 “की शूटिंग कर रहे थे ,लेकिन पिता के देहांत की खबर मिलते ही वे शूटिंग छोड़कर फ़ौरन आगरा के लिए रवाना हो गए। इस घटना से उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। बता दें कि पर्ल वी पुरी पिछले महीने यानी सितंबर में ही लॉकडाउन के बाद मुंबई लौटे थे। 8 अगस्त को उनके पैरंट्स की मैरिज ऐनिवर्सरी थी, जिसे पर्ल वी पुरी ने बड़ी ही धूमधाम से मनाया था।

माता पिता के साथ मनाया था जन्मदिन

पर्ल काफी खुश और उस्ताहित थे अपने काम पर लौट कर ,लेकिन उन्हें क्या पता था की अब वो अपने पिता से नहीं मिल पाएंगे और उनके पिता हमेशा के लिए उन्हें छोड़ कर चले जायेंगे। पर्ल अपने जन्मदिन के अवसर पर घर गए थे और ये स्पेशल दिन उन्होंने अपने पेरेंट्स के साथ मनाया था।

इन दिनों पर्ल वी “ब्रम्हराक्षस 2 “की शूटिंग कर रहे है। जो जल्द ही टीवी पर शुरू होने जा रहा है। कुछ दिन पहले ही वो दिव्या खोसला के साथ एक म्यूजिकल वीडियो में नज़र आये थे।

Previous articleकरीना कपूर खान ने पूरी की “लाल सिंह चड्डा ” की शूटिंग
Next articleसंजय दत्त के फॅमिली ने दी खुशखबरी : लेटेस्ट कैंसर टेस्ट से मिली अच्छी खबर