Priyanka Chopra Ke Pati Nick Jonas Hadase Me Hue Ghayal – प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस ( Nick Jonas) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरें है की निक जोनस एक टीवी शो के दौरान हादसे का शिकार हो गए और उन्हें हॉस्पिटल लेकर जाना पड़ा। बताया जा रहा यह हादसा निक के साथ शनिवार को हुआ इस दौरान उन्हें चोट भी आयी। लेकिन उनकी चोट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पायी है।

लेकिन बताया जा रहा है कि निक जोनस(Nick Jonas) हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर रविवार को वापस अपने घर आ गए और सोमवार से अपने सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वॉयस’ के लिए शूटिंग शुरू करेंगे। निक फिलहाल लॉस एंजेलिस में हैं, जबकि उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) लंदन में हैं। प्रियंका पहले से ही कई प्रोजेक्ट की शूटिंग के चलते वहां रह रही हैं।

priyanka chopra and nick jonas

हाल ही में प्रियंका (Priyanka Chopra) और निक (Nick Jonas) ने इंडिया में कोरोना के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। निक और प्रियंका ने मिलकर अपने फाउंडेशन के जरिये फंड इकट्ठा किया था। दरअसल, बीते दिनों प्रियंका ने एक वीडियो शेयर करते हुए दुनियाभर के लोगों से भारत के लिए मदद की अपील की थी, जिसके बाद महज 24 घंटे में ही प्रियंका चोपड़ा जोनस फंडरेजर के जरिए लगभग 3 करोड़ रुपए जमा कर लिए गए थे। प्रियंका ने एक वीडियो के जरिये इस बात की जानकारी दी थी।

वैसे आपको बता दे की निक जोनस (Nick Jonas) इन दिनों ‘द वॉयस’ की शूटिंग में बिजी है, साथ ही उन्होंने अपना स्पेसमैन एलबम भी लॉन्च किया था। निक 23 मई को 2021 बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स की मेजबानी भी करेंगे।

 

Previous articleटाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ बिकनी पहनकर साइकिलिंग करती आयी नज़र
Next articleउर्वशी रौतेला ने पहना 15 करोड़ का ड्रेस