Priyanka Chopra:इन दिनों प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) न्यू यॉर्क सिटी के बिलबोर्ड पर छाई हुई है। प्रियंका ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फैंस भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। फैंस ने कहा,’हमे आप पर गर्व है।’ आपको बता दे इन दिनों प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी जिंदगी पर लिखी गई किताब ‘अनफिनिश्ड’ (Unfinished) की सफलता को सेलिब्रेट कर रही है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने लिखा है,’अनफिनिश्ड Penn Station के बाहर 6 मंजिले अमेजन बुक्स बिलबोर्ड पर छाया है। महिलाओं की आवाज़ और आत्मसम्मान को बढ़ाने और इसे सेलिब्रेट करने के लिए #WomensHistoryMonth सेलिब्रेशन में शामिल होकर बहुत खुश हूँ। इसके साथ मेरी किताब अनफिनिश्ड (Unfinished) को रिलीज़ हुए 1 महीने पूरे हुए।
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की आनेवाली फिल्म है ‘Text for You’ इस फिल्म प्रियंका के ऑपोज़िट सैम ह्यूगन नज़र आएंगे और इसके अलावा प्रियंका फिल्म ‘Metrix’ में भी नज़र आएँगी। पिछली बार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) राजकुमार राव के साथ ‘द वाइट टाइगर’ में नज़र आयी थी।