Neetu Kapoor Ke Birthday Par Alia,Ranbir Aur Kareena Aayi Nazar – बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) का आज जन्मदिन है। आज के दिन यानि 8 जुलाई को नीतू अपना 63 वां जन्मदिन मना रही है। फैंस अपनी पंसदीदा एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर खूब बधाई दे रहे है। वैसे तो नीतू कपूर के जन्मदिन का सेलिब्रेशन बीती रात ही शुरू हो चूका था। बीती रात को नीतू कपूर बच्चों ने यानि की रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने बर्थडे पार्टी राखी थी, इस पार्टी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, आलिया भट्ट ,बबीता कपूर, आदर जैन समेत सभी परिवार के सदस्य उनके घर पर पहुंचे। बर्थडे पार्टी की कई खूबसूरत तस्वीरें नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

रिद्धिमा ने एक सेल्फी पोस्ट करते हुए मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) को जन्मदिन की बधाई दी है। इस तस्वीर में नीतू अपने दोनों बच्चों के साथ दिख रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में रिद्धिमा ने लिखा है “मैं और मेरे अपने… जन्मदिन मुबारक हो माँ! हम आपसे बहुत प्यार करते हैं ”। खास बात ये है कि नीतू और रिद्धिमा दोनों ने डार्क ब्लू कलर की ड्रेस पहन ट्यूनिंग की हुई है। नीतू और रिद्धिमा दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

neetu kapoor

नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के जन्मदिन की फोटोज में परिवार के सभी सदस्य बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। करीना कपूर खान हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आलिया भट्ट ने रिप्ड डेनिम जींस के साथ व्हाइट टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

नीतू कपूर (Neetu Kapoor) भले ही पहले के मुकाबले अब फिल्में कम करती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। नीतू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत महज 8 साल के उम्र से की थी। ‘सूरज’, ‘दस लाख’, ‘वारिस’, ‘पवित्र पापी’ और ‘घर घर की कहानी हैं’। इन फिल्मों में नीतू सिंह ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। सिर्फ 15 साल की उम्र में नीतू सिंह ने ‘रिक्शावाला’ फिल्म में बतौर लीड ऐक्ट्रेस नजर आई थीं।