Marvel की अपकमिंग ५ फिल्मो की रिलीज़ डेट में बदलाव किया गया है। कोरोना वायरस महामारी के दौर में सभी फिल्म इंडस्ट्रीज परेशान हैं। फिल्म निर्माताओं के सामने इन दिनों फिल्में पूरी करने से ज्यादा उन्हें सही वक्त पर रिलीज करने की चुनौती है। बॉलीवुड की ही दर्जनों फिल्में कोरोना की वजह से अटकी पड़ी हैं, जिनकी रिलीज बाकी है। अगर बात हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की करें तो उसका भी कुछ ऐसा ही हाल है। हॉलीवुड इंडस्ट्री की फिल्में भी तय समय पर रिलीज होती नहीं दिख रही हैं।

phase 5

मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की कई फिल्में साल 2022 में रिलीज होने वाली थीं, जिनकी रिलीज डेट्स में डिज्नी ने बदलाव किया है। साल 2022 में रिलीज होने वाली मार्वल सीरीज की फिल्में अब 2023 तक सिनेमाघरों में रिलीज हो पाएंगी। जिन फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है, वो कुछ इस प्रकार हैं:

डॉक्टर स्ट्रेंज 2: 6 मई 2022
थॉर लव एंड थंडर: 8 जुलाई 2022
ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर: 11 नवम्बर 2022
द मार्वल्स: 17 फरवरी 2023
एंट मैन एंड द वैस्प: 28 जुलाई 2023

मार्वल मूवीज की भारत में जबरदस्त व्यूअरशिप है। मार्वल की फिल्में सिनेमाघरों में जिस तरह की कमाई करती हैं, उनसे साफ है कि यहां के दर्शक मार्वल फिल्में कितने चाव से देखते हैं। इसी कारण डिज्नी की तरफ से मार्वल की फिल्में रिलीज करते हुए भारत की स्थिति का ध्यान रखा जाता है।

Previous articleआमिर खान ने मनाया बेटे का बर्थडे, एक्स-वाइफ किरण राव के साथ
Next articleNaagin 6 में हो सकती है यह 5 सितारों की एंट्री