Dilip Kumar Passes Away: 98 Ke Umar Me Hua Nidhan – बॉलीवुड के उम्दा और सबके चहेते कलाकार दिलीप कुमार (Dilip Kumar) अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक लंबी बीमारी के बाद आज सुबह 7 जुलाई को उन्होंने आखिरी साँस ली। दिलीप कुमार जी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थे। दिलीप कुमार के डॉक्टर जलील पारकर ने निधन की बात को कन्फर्म किया।
आपको बता दे दिलीप कुमार जी (Dilip Kumar) 98 वर्ष के थे। दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार आज मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में किया जाएगा। इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्य्मंत्री उद्धव ठाकरे जी ने इस बात की घोषणा की है की दिलीप कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा। बॉलीवुड से लेकर राजनीती के लोगों ने दिलीप कुमार श्रंद्धांजलि अर्पित की है।
दिलीप कुमार(Dilip Kumar) पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें हाल में हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने एक दिन पहले बताया था कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है लेकिन आज सुबह उनका निधन हो गया।
दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। उन्होंने साल 1944 में फिल्म ‘ज्वार भाटा’ से फिल्मों में अपना डेब्यू किया था। बता दे दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान था और उनका जन्म अविभाजित भारत के पेशावर में 11 दिसंबर 1922 को हुआ था। दिलीप कुमार को बॉलीवुड का सुपरस्टार कहा जाता है।
दिलीप कुमार(Dilip Kumar) को बॉलिवुड का ‘ट्रेजिडी किंग’ का नाम दिया गया था। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में शहीद, मेला, अंदाज, जोगन, बाबुल, दाग, आन, देवदास, आजाद, नया दौर, मधुमती, पैगाम, कोहिनूर, मुगल-ए-आजम, गंगा जमुना, राम और श्याम, आदमी, गोपी, क्रांति, शक्ति, विधाता, कर्मा और सौदागर जैसी एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी थीं।