बॉलीवुड के मशहूर क्रिटिक और एक्टर Kamaal R Khan (KRK) अक्सर रिलीज़ हुई फिल्मो के रिव्यु के लिए जाने जाते है, यही नहीं उनके कई बार बॉलीवुड एक्टर्स पर भद्दे कमेंट्स करते हुए भी देखा गया है। केआरके अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए मुसीबत में फंस जाते हैं। । हालही में जब वे ‘Bunty Aur Babli 2’ फिल्म का रिव्यु कर रहे थे, तब उन्हों ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्हों Ranveer Singh के बॉलीवुड में एंट्री को लेकर यह बड़ी बात कह दी।
रणवीर सिंह बॉलीवुड में सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक है। रणवीर सिंह को आदित्य चोपड़ा के यशराज प्रोडक्शंस द्वारा फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के जरिए लॉन्च किया गया था। उन्होंने इसमें अनुष्का शर्मा के साथ अभिनय किया और फिल्म एक बड़ी हिट थी। इस फिल्म के बाद रणवीर सिंह को बॉलीवुड में एक अलग पहचान मिलने लगी थी। अब केआरके ने दावा किया है कि रणवीर सिंह को आदित्य चोपड़ा ने नहीं लॉन्च किया था बल्कि वाईआरएफ सिर्फ रणवीर सिंह की बॉलीवुड में एंट्री का एक जरिया था।
केआरके ने दावा किया कि रणवीर के पिता ने अपने बेटे को इंडस्ट्री में लॉन्च करने के लिए वाईआरएफ को 20 करोड़ रुपये दिए थे। केआरके ने कहा, ‘अब आप सोच रहे होंगे कि रणवीर सिंह को भी यशराज फिल्म्स ने लॉन्च किया था और आज वो एक बड़े स्टार हैं। तो आपको बता दें कि आदित्य ने रणवीर को लॉन्च नहीं किया बल्कि आदित्य के जरिए रणवीर को लॉन्च करवाया गया था।’ केआरके ने आगे कहा, ‘रणवीर के पिता ने आदित्य को 20 करोड़ रुपये दिए और उसके बाद वाईआरएफ ने उन्हें लॉन्च किया।