Site icon Wiki Bio

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के Contestants List

rohit shetty in khatron ke khiladi11

Khatron Ke Khiladi 11 Contestants List- ‘बिग बॉस 14’ के ख़त्म होने के बाद से ही रोहित शेट्टी की ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ चर्चा में है। फैंस ये जानने के लिए बेचैन है की आखिर कौन कौन इस सीजन में नज़र आनेवाले है। पिछले दिनों कई सारे सिलेब्रिटी के नाम सामने आये थे। वहीं कुछ सिलेब्रिटी के नाम अभी तक तय नहीं है। लेकिन अब ‘स्पॉटबॉय’ के रिपोर्ट के मुताबिक जो सिलेब्रिटी इस सीजन में नज़र आएंगे वो है:

राहुल वैद्य : जैसा की सभी जानते है राहुल वैद्य ‘बिग बॉस 14’ के चर्चित कंटेस्टेंट्स थे वो फिनाले के फर्स्ट रनरप भी रहे थे। हालाँकि बाज़ी रुबीना ने मारी। राहुल को उनकी गर्लफ्रेंड के साथ ‘नच बलिये 10’ के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी’ को चुना। बिग बॉस 14 में उन्हें बहुत पसंद किया गया और खतरों के खिलाड़ी में होने से इसका फायदा होगा।

दिव्यांका त्रिपाठी : दिव्यांका टीवी की मशहूर एक्ट्रेस में से एक है। उन्होंने अपने अभिनय के जरिये घर – घर में पहचान बनायीं है। ‘ये है मोहब्बतें’ जैसे टीवी शो से स्टारडम बटोरने वालीं टीवी की फेवरिट बहू दिव्यांका त्रिपाठी ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में नजर आएंगी।दिव्यांका ने अपने पति के साथ ‘नच बलिये 8’ में हिस्सा लिया था। और नच बलिये का ख़िताब अपने नाम किया था।

सनाया ईरानी : टीवी ऐक्ट्रेस सनाया ईरानी भी ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में नजर आने वाली हैं। वह 2017 से टीवी स्क्रीन से दूर हैं और रोहित शेट्टी के इस शो से कमबैक करने जा रही हैं। सनाया ईरानी को ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?’ शो से पॉप्युलैरिटी मिली थी।

विशाल आदित्य सिंह : विशाल भी ‘बिग बॉस 13’ में नज़र आये थे। यंहा उनकी गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली के साथ लड़ाई झगड़े खूब चर्चा में थे। अब देखना है की वह ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में क्या कमाल दिखाते है।

अभिनव शुक्ला : ‘बिग बॉस 14’ में नजर आए ऐक्टर और रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला भी ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में अपना डेयरिंग अंदाज दिखाते नजर आएंगे। बिग बॉस के घर में उनके और राहुल वैद्य के बीच खूब पंगे देखने को मिले थे।

अर्जुन बिजलानी : अर्जुन ने काफी पहले कन्फर्म कर दिया था की वह ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का हिस्सा बनेंगे। अर्जुन अपनी इस जर्नी को लेके काफी उत्सुक है। आपको बता दे ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ और ‘मिले जब हम तुम’ जैसे शोज में अर्जुन बिजलानी को बहुत पसंद किया गया।

इसके अलावा ‘खतरों के खिलाड़ी 11(Khatron Ke Khiladi 11 contestants)’ में ‘वरुण सूद’,’महक चहल’,’निक्की तम्बोली’ और सना सय्यद भी नज़र आएंगे। अब देखना होगा की ये सारे कंटेस्टेंट्स इस शो में कितना कमाल दिखा पाते है।’खतरों के खिलाड़ी 11′ की शूटिंग मई से साउथ अफ्रीका के केपटाऊन में शुरू होगी।

Exit mobile version