Karishma Tanna nd Varun Bangera wedding: करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की मेहंदी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। अदाकारा हाल ही में अपनी मेहंदी और हल्दी की रस्म के जश्न में हिस्सा लेने के लिए पहुंची। जहां अदाकारा ने मीडिया के सामने आपने मेहंदी से रचे हाथ जमकर फ्लॉन्ट किए। यहां देखें अदाकारा की मेहंदी और हल्दी की फोटोज।
फिल्म और टीवी सीरियल अदाकारा करिश्मा तन्ना की शादी की रस्में जोर-शोर से चल रही हैं। जहां बीती रात मेहंदी की रस्म निभाई गई। अदाकारा ने अब अपने मेहंदी रचे हाथ मीडिया के सामने फ्लॉन्ट किए हैं। अदाकारा करिश्मा तन्ना की मेहंदी की रस्मों की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। यहां अदाकारा ने पीले रंग का लहंगा पहना हुआ था।
करिश्मा तन्ना ने अपने यैलो कलर के लहंगे के साथ काला चश्मा पहनकर देसी बहू का स्वैग दिखाया है। करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी 5 फरवरी को होनी है। दोनों सितारे मुंबई में ही ग्रैंड वेडिंग कर रहे हैं।और यह रहे उनके हल्दी की तस्वीरें।
दोनों ही होने वाले दूल्हा-दुल्हन एक साथ प्यारे लग रहे है। अभिनेत्री करिश्मा तन्ना अपने होने वाले पति वरुण बंगेरा के साथ बेहद खुश नजर आईं।