जिया खान की मौत को 7 साल पुरे हो गए है। जिया की मौत को आत्महत्या बताया गया था लेकिन जिया की माँ ने इसे हत्या बताया। एक लंबे अरसे बाद जिया फिर चर्चा में आ गयी है। दरसल जिया के जिंदगी के ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री बनी है जिसका टाइटल है ‘डेथ इन बॉलीवुड’ और इसे लेकर सूरज पांचोली जमकर ट्रोल हो रहे है।

जिया खान की मौत पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री का नाम ‘डेथ इन बॉलिवुड’ का प्रसारण ब्रिटेन में बीबीसी पर हो रहा है। इस डॉक्यूमेंट्री में जिया की माँ और सूरज के पिता आदित्य पांचोली का वर्जन भी है। यह डॉक्यूमेंट्री इसलिए चर्चा में आयी क्योंकि इस केस के आरोपी सूरज पांचोली भी इस डॉक्यूमेंट्री में नज़र आये है। सूरज इस सीरीज के सेकंड एपिसोड में नजर आए हैं, जिसमें वह बार-बार खुद को इनोसेंट बता रहे हैं। बस लोगों का गुस्सा एक बार फिर से सूरज पंचोली पर फूटने लगा है।

ट्वीटर पर भी लोगो अपना गुस्सा उतारा है और तरह तरह के कमेंट किये है। बहुत से लोगो ने सूरज पांचोली की गिरफ्तारी की भी मांग की। आपको बता दे की 3 जून 2013 को जिया अपने जुहू वाले बंगले पर मृत पायी गयी थी। जिया ने 6 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिया की माँ ने सूरज पांचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया था।

Previous articleशहनाज़ गिल ने ‘ओ बेटा जी’ गाने पर किया ज़बरजस्त डांस,वीडियो हुआ वायरल
Next articleकंगना रनोत ने शेयर किया अपनी फिल्म ‘धाकड़’ का नया पोस्टर