अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और परिणीति चोपड़ा ( Parineeti Chopra) की फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। ट्रेलर काफी सस्पेंस से भरा हुआ है। इस फिल्म में पिंकी दहिया यानि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और संदीप कौर यानि परिणीति चोपड़ा ( Parineeti Chopra) दोनों रेलवे स्टेशन पर दिखाई दे रहे है। परिणीति अर्जुन कपूर से पूछती है कि वह कहां जा रहा है। इसके बाद वहीं से शुरू होती है उनके साथ की कहानी। दोनों वहां से साथ में भागते हैं। अर्जुन और परिणीति पहली बार साथ में फिल्म ‘इश्कजादे’ में दिखाई दिए थे। उन दोनों की साथ में यह तीसरी फिल्म है।

यह फिल्म 19 मार्च 2021 को थिएटर में रिलीज़ होगी। ट्रेलर में शुरुआत से लेकर अंत तक सस्पेंस ही भरा हुआ है। ट्रेलर में कई बार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) परिणीति चोपड़ा (  Parineeti Chopra) की जान लेने की कोशिश करते दिख रहे है।

इस फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के अलावा दिबाकर बनर्जी और नीना गुप्ता भी नज़र आएंगे। बता दें कि ‘संदीप और पिंकी फरार’ का पहला ट्रेलर पिछले साल 4 मार्च 2020 को आया था। दरअसल तब यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से इसकी रिलीज पर रोक लग गई। अब एक साल बार इस फिल्म को इसी महीने रिलीज करने की पूरी तैयारी है।

Previous article‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में नज़र आएंगे रुबीना और अभिनव ?
Next articleन्यू यॉर्क के बिलबोर्ड पे छाई प्रियंका चोपड़ा