मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को हर घर में एक एंटरटेनर के रूप में जाना जाता है। अपने कॉमेडी से सबका मनोरंजन करने वाली भारती आज मुसीबत में है। सुशांत केस में ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद बॉलीवुड से भी इसके तार जुड़ गए। NCB लगातार अपने कार्रवाई में जुटी हुई है और एक के बाद एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार कर रही है। अब तक बॉलीवुड के कई सितारे NCB के शिकंजे में आ चुके है। शनिवार की सुबह NCB की टीम ने मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष के घर पर छापा मारा था। NCB ने भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

NCB ने भारती सिंह के प्रॉडक्शन हाउस पर भी छापा मारा। दोनों जगह से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया। भारती और हर्ष ने ने गांजे के सेवन को स्वीकार किया है। भारती को गिरफ्तार कर लिया गया है और हर्ष से पूछताछ चल रही है।

bharti singh

NCB की छापेमारी घंटो तक भारती और हर्ष के घर चली। उसके बाद NCB की टीम भारती और हर्ष को अपने साथ ले गयी। भारती के साथ ही हर्ष को समन जारी हुआ था। एनसीबी, मुंबई के जोनल डायरेक्टर ऑफिसर समीर वानखेडे ने बताया था, ‘भारती और उनके हसबैंड दोनों को नशीले पदार्थ रखने के मामले में सवाल जवाब के लिए हिरासत में ले लिया गया है।’

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद एक के बाद एक चौकाने वाले नाम सामने आये है। सबसे पहले रिया चक्रवाती फिर दीपिका पदुकोण, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर जैसे कई नाम सामने आये है।