Site icon Wiki Bio

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने ख़रीदा अलीबाग में शानदार बंगला

ranveer and deepika buy property in alibaug

Deepika Padukone Aur Ranveer Singh Ne Kharida Alibaug Me Bangla – बॉलीवुड के क्यूट कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) अक्सर अपनी फिल्मों या स्टाइल के वजह से खबरों में छाए रहते है। लेकिन इस बार यह कपल किसी और कारण की वजह से ही चर्चा में है। खबरे है की दीपिका और रणवीर ने अलीबाग में एक शानदार बंगला ख़रीदा है। जिसकी कीमत करोड़ो में है।

इसी वीकेंड पर रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) और दीपिका (Deepika Padukone) को अलीबाग में देखा गया और कहा जा रहा है कि इन्होंने डील पक्की कर ली है। एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट की माने तो रणवीर और दीपिका अपने इस नए घर और प्लॉट की रजिस्ट्री कराने अलीबाग के रजिस्ट्रार ऑफिस भी पहुंचे थे। बताया जा रहा है की दीपिका और रणवीर ने समुद्र किनारे एक बड़ा सा प्लाट ख़रीदा है जिसमे 2 बंगले है।

बता दे की अलीबाग में शाहरुख़ खान का भी फार्म हाउस है। कई सरे बॉलीवुड सितारों ने अलीबाग में अपना फार्म हाऊस बनाया है। इससे पहले पिछले महीने ही दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) ने एक एक महंगा सर्विस अपार्टमेंट खरीदा था। दीपिका ने अपने होम टाउन बेंगलुरु में एक बड़ी बिल्डिंग में एक प्रॉपर्टी भी बुक करवाई है। अभी दीपिका और रणवीर मुंबई के प्रभादेवी लोकैलिटी में एक 4 बीएचके अपार्टमेंट में रहते हैं। यह अपार्टमेंट दीपिका पादुकोण ने 2010 में खरीदा था और शादी के बाद वह रणवीर के साथ इसमें रहने लगीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी अगली फिल्म ’83’ में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में दिखेंगी।

Exit mobile version