Bigg Boss 15: सलमान खान (Salman Khan) के टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस का हर सीजन लोगों को काफी पसंद आता है। और इस बार का सीजन (Bigg Boss 15) भी लोगों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। शो अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है और बस तीन हफ्ते बाद पता चल जाएगा कि इस सीजन का विनर कौन बनेगा। हाल ही में शो में तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई। दोनों के बीच मामला इतना बढ़ा कि करण कुंद्रा रोने लगे। तेजस्वी ने कहा था कि करण ने कभी उनसे प्यार ही नहीं किया और सब कुछ कैमरे के लिए था। ये बात करण को बुरी लगी।

tejasswi-karan

इस तकरार ने दोनों के ही फैंस की सांसें अटका दीं। हालांकि शाम होते-होते दोनों के बीच सुलह होती दिखाई दी। करण ने तेजस्वी को अपने पास बुलाया और कहा कि क्या वो उनसे नफरत करती है। करण ने कहा कि वो आने वाले हफ्तों में तेजस्वी के कपड़ों को प्रेस करेंगे लेकिन वे उन्हें दुखी नहीं देख सकते हैं। इसके बाद तेजस्वी भी स्माइल करती नजर आईं। अब इस पर सोशल मीडिया पर रिएक्शन आना शुरू हो गए हैं। लोगों का कहना है कि दोनों शो में जबरदस्ती का ड्रामा कर रहे हैं। साथ ही कई लोगों ने दोनों के रिश्ते को ही फेक बता डाला।

वहीं अगर इस सीजन की बात करें तो इस साल के सीजन में राखी सावंत पहली फाइनलिस्ट बन गई हैं और दूसरे फाइनलिस्ट के लिए कई कंटेस्टेंट्स में होड़ जारी है। शो में रश्मि देसाई, शमिता शेट्टी, उमर रियाज, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, करण कुंद्रा, देवोलीना, तेजस्वी प्रकाश के बीच दूसरा फाइनलिस्ट बनने की जंग है।