Aryan Khan Release from Jail: क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को जमानत मिल गई। हालांकि, गुरुवार को कोर्ट से ऑर्डर की कॉपी नहीं मिलने की वजह से रिहाई नहीं हो पाई। उम्मीद है कि आज प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आर्यन को रिहा कर दिया जाएगा

इन सितारों ने शाहरुख को दी बधाई

aryan khan

आर्यन खान ने 25 दिन जेल में गुजारे और कल हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली। इस खबर के सामने आते ही शाहरुख खान की आंखों में आंसू आ गए। वहीं बॉलीवुड भी इस वक्त खुशी मना रहा है। खबरों की मानें तो सलमान खान, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी जैसे कई सेलेब्स ने शाहरुख को तुरंत फोन कर बधाई दी।

मनोरंजन जगत पर भड़के शेखर सुमन

अभिनेता शेखर सुमन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों को खरी खोटी सुनाई है। शेखर सुमन ने कहा कि, ‘कुछ लोगों को छोड़ दें तो बहुत से ऐसे सितारे हैं जिन्होंने शाहरुख के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद नहीं की। इससे किंग खान को सबक मिलेगा कि कौन उनका अपना है और कौन अपना बनने का नाटक करता है’।

Also read – सरदार उधम’ की सफलता के लिए विक्की कौशल ने फैंस को कहा शुक्रिया

4-30 तक मिल सकते हैं आदेश

मुनमुन धमेचा के वकील काशिफ खान देशमुख ने कहा कि, ‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि दोपहर 3 बजे के बाद हमें आदेश मिल जाएंगे। उम्मीद है कि साढ़े चार बजे तक हम आदेश प्राप्त कर लेंगे तो हमारे पास कागजात तैयार करने का पर्याप्त समय है। इसके बाद हम तुरंत जेल अधिकारियों के पास जाएंगे और उन्हें बाहर निकालेंगे’।

Previous articleJulia Garner Wiki, Age, Net Worth, Boyfriend, Family, Biography & More
Next articleBrec Bassinger Wiki, Age, Net Worth, Boyfriend, Family, Biography & More