Actor Arjun Kapoor Ne Ek Baar Ghataya Apna Vajan –
जैसा की सभी जानते है बॉलीवुड के हेंडसम एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इंडस्ट्री में आने से पहले काफो मोटे थे। लेकिन बॉलीवुड में आने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की और अपना 50 से 60 किलो वजन कम किया। आपको बता दे की अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘इशकज़ादे’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। अब एक बार फिर अर्जुन कपूर चर्चा में है जी हां अर्जुन ने एक बार फिर अपना वजन घटाया है। जिसकी झलक उनकी लेटेस्ट इंस्टाग्राम तस्वीरों में देखने को मिल रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फोटोशूट की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अर्जुन ग्रीन कलर के ऑउटफिट को पहने नजर आ रहे हैं साथ ही उन्होंने सनग्लासेस भी लगाए हुए हैं। तस्वीरों में अर्जुन अपनी चेस्ट को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। जिसे देख साफ़ नजर आ रहा है कि अर्जुन ने एक बार फिर अपना वजन कम किया है। इन तस्वीरों में अर्जुन वाकई बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने इस पोस्ट को शेयर कर कैप्शन में लिखा- बीएस मेरा मंडे का ऑउटफिट। अर्जुन की इस पोस्ट पर फैन्स लाइक और कमेंट्स कर के खूब प्यार बरसा रहे हैं।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की वर्कफ़्रंट की बात करे तो वह जल्द ही फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नज़र आएंगे। इस फिल्म में अर्जुन के साथ सैफ अली खान, यामी गौतम जैसे कलाकार नज़र आएंगे। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपना पहला लुक रिवील किया था। अर्जुन कपूर की यह फिल्म OTT पर रिलीज़ होगी।
आपको बता दे अर्जुन फिल्मों से ज्यादा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने रहते है। अक्सर अर्जुन और मलाइका को एक साथ स्पॉट किया जाता है।

Previous article‘द कपिल शर्मा शो’ का प्रोमो हुआ रिलीज़
Next articleक्या 2021 में ही शादी कर लेंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ?