Last updated on March 8th, 2022 at 08:32 am

Dholida song teaser is out: आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का पहला गाना कल रिलीज होने वाला है। इसकी जानकारी आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का टीजर शेयर करते हुए दी है। फिल्म का गाना ढोलीदा में आलिया भट्ट अपने डांस का जलवा बिखेरने वाली हैं। शेयर किए हुए टीजर में गंगूबाई स्टाइल में आलिया हाथ जोड़ती हैं और फिर ढोलीदा पर शानदार ठुमका लगाती हैं। व्हाइट साड़ी में ठुमका लगाते हुए आलिया ने फैंस का दिल जीत लिया है। पोस्ट शेयर करते हुए आलिया ने गाने के नाम के साथ लिखा सारेगामा ऑफिशियल पर यह गाना कल रिलीज हो जाएगा। साथ ही बताया कि फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।

गंगूबाई काठियावाड़ी की पूरी टीम फिल्म का प्रमोशन जोरो-शोरों से कर रही है। आलिया भी अपने इंस्टाग्राम पर गंगूबाई काठियावाड़ी लुक में कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। व्हाइट साड़ी, लाल बिंदी लगाए गंगूबाई बनी आलिया का लुक फैंस को काफी अट्रैक्ट कर रहा है। आलिया की इस पोस्ट पर भी फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। साथ ही निर्देशक करण जौहर को भी गाने की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। करण ने पोस्ट पर कमेंट किया, अब इंतजार नहीं होता। फिल्म 25 फरवरी को सिनेमा घरों में रिलीज कर दी जाएगी। जिसमें आलिया महिला डॉन की भूमिका निभाने वाली हैं। फिल्म में अजय देवगन भी नजर आएंगे।

 

Previous articleशाहरुख़ की प्रोडक्शन फिल्म ‘डार्लिंग्स’ को नेटफिल्क्स ने ख़रीदा, फिल्म में अलिअ भट्ट आएगी नज़र
Next articleआदित्य पंचोली पर इस निर्माता ने मारपीट का आरोप लगाया, दर्ज की शिकायत