Last updated on March 8th, 2022 at 08:35 am

Akshay Kumar’s Film Bell Bottom Trailer Is Released – बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग मूवी ‘बेल बॉटम’ ( Bell Bottom) का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। अब फैंस का इंतज़ार खत्म हुआ। फिल्म ‘बेल बॉटम’ ( Bell Bottom) का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है और फैंस को फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता भी नजर आएंगी।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar ) की फिल्म ‘बेल बॉटम’ (Bell Bottom) का ट्रेलर लगभग साढ़े तीन मिनट का है। ट्रेलर की बात करे तो भारत का एक प्लेन हाईजैक हो जाता है और इसके बाद बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाने की प्लानिंग होती है। ये तय किया जाता है कि बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाने कौन जाएगा तब अक्षय कुमार की एंट्री होती है। इसके बाद वह अपने मिशन पर निकल पड़ते हैं।

फिल्म का ट्रेलर काफी जबरजस्त है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एकदम दमदार अंदाज़ में नज़र आ रहे है। फिल्म ‘बेल बॉटम’ ( Bell Bottom) में आपको जबरजस्त एक्शन सीन देखने मिलेंगे। रंजीत तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘बेल बॉटम’ 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताते चलें कि कोरोना महामारी के चलते इस फिल्म रिलीज डेट काफी समय से पोस्टपोन हो रही थी। अक्षय कुमार की यह फिल्म 3D में रिलीज होने वाली है।