Site icon Wiki Bio

अजय देवगन ने शेयर किया ‘गंगूबाई कथिआवादी’ से अपना पहला लुक

ajay

Last updated on March 8th, 2022 at 08:32 am

Ajay Devgn fisrt look from Gangubai Kathiawadi: संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी से अब सुपरस्टार अजय देवगन का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है। इस लुक में वो काफी शानदार लग रहे हैं। इस पोस्टर में अजय देवगन कोट पैंट पहने दिख रहे हैं। उन्होंने सिर पर टोपी के साथ काला चश्मा भी लगा रखा है। वह ‘सलाम’ करते नजर आ रहै हैं। इस फोटो में अजय का विंटेज लुक साफ दिखाई दे रहा है। फैंस को ये काफी पसंद आ रहा है।

इसके पहले आलिया भट्ट का दमदार लुक देखने को मिला था। गंगूबाई गंगूबाई काठियावाड़ी के रंग में रंगी आलिया व्हाइट साड़ी, लाल बिंदी और आंखों का काजल लगाए लेटे हुए पोज दे रही थीं। आलिया भट्ट की मचअवेटेड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए गुडन्यूज है। 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही इस फिल्म का 4 फरवरी को ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

कोविड 19 की वजह से कई बार फिल्म की रिलीज पोस्टपोन होती आई है| फैंस को उम्मीद है 25 फरवरी को फाइनली आलिया की इस फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकेंगे। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। ये फिल्म लेखक हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन ऑफ मुंबई क्वीन के एक चैप्टर पर बेस्ड है। आलिया गंगूबाई का रोल निभा रही हैं जो 1960 में मुंबई के रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा की सबसे पावरफुल महिला थी।

Exit mobile version