Last updated on March 8th, 2022 at 08:34 am
फ़िल्म ‘सैम बहादुर’ में विक्की कौशल के बाद अब फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा की एंट्री भी हो चुकी है।आरएसवीपी की इस फिल्म में दोनों चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाने के लिए तैयार हैं। भारत के सबसे महान युद्ध नायकों में से एक, बहादुर सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित ‘सैम बहादुर’ के कलाकारों में उनके शामिल होने की घोषणा संयोग से निर्देशक मेघना गुलज़ार के जन्मदिन पर की गई है। मानेकशॉ का सैन्य करियर चार दशक और पांच युद्धों तक फैला हुआ है। वह फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत होने वाले पहले भारतीय सेना अधिकारी थे और 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना की निर्णायक जीत सेनाध्यक्ष के रूप में उनकी कमान में थी। दिलचस्प बात यह है कि इस साल 1971 के युद्ध के 50 साल भी पूरे हो गए है।
एक तरफ जहां विक्की कौशल द्वारा नायक के करैक्टर को जीवंत किया जाएगा, वहीं सान्या मल्होत्राउनकी पत्नी सिल्लू मानेकशॉ की भूमिका में नज़र आएंगी। और, फातिमा सना शेख देश की पहली महिला प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में दिखाई देंगी। सैम बहादुर फैमिली को लेकर उत्साहित, निर्देशक मेघना गुलजार कहती हैं, “मेरे पास जश्न मनाने के लिए बहुत कुछ है .. 1971 के युद्ध में हमारी सेना की ऐतिहासिक जीत के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गर्व है। और सान्या मल्होत्राऔर फातिमा सना शेख का सैमबहादुर की टीम में शामिल होना बहुत रोमांचक है। फिल्म में उनकी दोनों भूमिकाओं के लिए बहुत संवेदनशीलता, गरिमा और संयम की आवश्यकता है और मैं इन पात्रों को जीवंत करने वाली महिलाओं के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।” रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित और मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित, फिल्म में विक्की कौशल ‘सैमबहादुर’ के किरदार में और उनके साथ सान्या मल्होत्राव फातिमा सना शेख नज़र आएंगी।