Farhan Akhtar to married Shibani Dandekar in March 2022: फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) काफी लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे है। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) से रिश्ता टूटने के बाद फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर के साथ अब तक साथ है। काफी समय से दोनों की शादी के खबरे सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों को एक-दूसरे का साथ काफी पसंद आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फरहान जल्द ही शिबानी से मार्च 2022तक शादी कर सकते है।

farhanshibani

एक सूत्र ने बताया कि, ” ‘फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर मार्च 2022 में शादी करने की सोच रहे हैं। ये दोनों मुंबई में ही शादी के बंधन में बंधेंगे। कोविड की वजह से इनकी शादी में चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। बॉलीवुड इंडस्टी से जुड़े स्टार्स लगातार कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं, जिस कारण इन दोनों की शादी में केवल घरवाले और कुछ खास दोस्त शामिल होंगे।’

उन्हों ने आगे कहा, “फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने शादी के लिए एक 5 सितारा होटल भी बुक किया है। बॉलीवुड का ये स्टार कपल शादी के मौके पर सब्यसाची का स्पेशल कलेक्शन पहन सकता है।”

शिबानी दांडेकर ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में फरहान अख्तर के बारे में ये कहा था, “हम दोनों कई सारी चीजें साथ में करते हैं, जिस कारण हम काफी वक्त साथ में बिताते हैं। घर में साथ काम करने के बाद हम दोनों अपने-अपने काम पर निकल जाते हैं। हम दोनों को एक जैसी चीजें पसंद हैं, जिस कारण हम लम्बा समय बिना बोरियत के साथ में बिताते हैं।”

 

Previous articleएकता कापूर को हुआ कोरोना, पोस्ट शेयर कर कहा – ‘मैं ठीक हु’
Next articleअक्षय कुमार की नयी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ हुई पोस्टपोन??