Nora Fatehi Corona positive: नोरा फ़तेहि (Nora Fatehi) ने हालही में अपने कोरोना होने की पुष्टि की है। यह बात उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कन्फर्म किया है। इनदिनों बॉलीवुड में काफी सितारे कोरोना के चपेट में आ रहे है। पहले करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), अमृता अरोरा (Amrita Arora), सीमा खान (Seema Khan), महिप कपूर(Maheep Kapoor) और उनकी बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गयी थी। अब हालही में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), रिहा कपूर (Rhea Kapoor) और उनके पति भी पॉजिटिव पाए गए है। इस बीच अब नोरा ने भी कन्फर्म किया है कि उन्हें भी कोरोना हुआ है।

nora

नोरा ने लिखा “दोस्तों, दुर्भाग्य से मैं इस वक़्त कोरोना से लड़ रही हु। इसने सच में मुझे बहुत प्रभावित किया है। हिलाल डॉक्टर्स के देख रेख में हु। कृपया आप सब अपना ध्यान रखे, मास्क पहने। यह किसीको भी हो सकता है। जीवन से ज्यादा जरुरी कुछ नहीं है।

ओमिक्रॉन केस की सबसे ज्यादा संख्या महाराष्ट्र में है। मुंबई में ओमिक्रॉन और कोरोना के बढ़ते केस का असर शूटिंग पर पड़ने लगा है। कोरोना के मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू का घोषित हो चुका है। फिल्मों की रिलीज भी टाल दी गई है।